फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्काम भक्ति से मिलते हैं भगवान

विज्ञापन
lord rama - फोटो : रुद्र महायज्ञ
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

नगर के श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं मानस वेदांत सम्मेलन के छठे दिन वक्ताओं ने वेदांत चर्चा कर श्रोताओं को ज्ञान, भक्ति और अध्यात्म का महत्व बताया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर और परिक्रमा कर पुण्य कमाया।
त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं विशाल मानस वेदांत सम्मेलन के छठे दिन संप्रेरक पंकज मिश्र महारथी के निर्देशन में उन्नाव की साध्वी दीक्षा अवस्थी ने कहा कि ज्ञान और निष्काम भक्ति से भक्तों को भगवान मिलते हैं। पंकज मिश्र ने भगवान शिव की महिमा, अनुज दीक्षित, गोविंदाचार्य ने संगीतमय धुनों पर श्रीरामचरितमानस पर आधारित पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र के प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। रामानुज दीक्षित ने जटायु प्रसंग सुनाकर पक्षियों को लोकहितकारी बताया।
विज्ञापन

देवकली आश्रम के यज्ञाचार्य राजेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सपत्नीक यजमानों काशी विश्वनाथ तिवारी, राजकिशोर तिवारी, जयेंद्र अग्निहोत्री, प्रमोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, रामसेवक शर्मा, राममनोहर अवस्थी, राकेश अवस्थी, सचिन शुक्ला, नवनीत पांडे, अरविंद सिंह, रामकुमार सिंह से यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन

इस मौके पर अनुज कुमार, राजीव शुक्ला, दुर्गेश, पवन शास्त्री, अनिल कुमार, विमलेश मिश्र, श्यामदीप तिवारी, सुनीता गुप्ता, सरिता गुप्ता, पम्मी सिंह, सानिया सिंह, मनोज मिश्र, रामसिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।

वेदांत सम्मेलन का समापन आज
श्री रुद्र महायज्ञ एवं मानस वेदांत सम्मेलन का समापन आठ जनवरी को पूर्णाहुति, कन्या भोज, हवन, भंडारा, प्रसाद वितरण के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें