जिला आकांक्षा समिति के तत्वावधान में बाल दिवस पर देर रात तक ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित जिला राइफल क्लब में जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, गायन, नृत्य और मेहंदी में अपना हुनर दिखाया। बाद में आकांक्षा समिति अध्यक्ष रश्मि सिंह ने सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने दीप जलाकर किया। पश्चात जिले के 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के बीच रंगोली, चित्रकला, गायन, नृत्य और मेहंदी की प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला प्रतियोगिता में लखीमपुर विद्यालय की शिवानी प्रथम, ईसानगर विद्यालय की सोनम द्वितीय, रमियाबेहड़ विद्यालय की रेशमा तृतीय और वनग्राम विद्यालय की फूलनदेवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में बिजुआ विद्यालय से शीतल वर्मा प्रथम, पसगवां विद्यालय से निभा वर्मा द्वितीय, निद्यासन विद्यालय की रिंकी तृतीय, फूलबेहड़ विद्यालय से अंजलि ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में निद्यासन विद्यालय से रोली प्रथम, कुम्भी विद्यालय से मोहनी द्वितीय, पसगवां विद्यालय से रागिनी तृतीय और रमियाबेहड़ विद्यालय से संध्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में बेहजम विद्यालय की लवली प्रथम, फूलबेहड़ विद्यालय की आस्था द्वितीय, कुंभी विद्यालय की कोमल तृतीय, ईसानगर विद्यालय की दीपिका ने विशेष सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में बिजुआ विद्यालय की शिखा प्रथम, बेहजम विद्यालय की वर्षा द्वितीय, लखीमपुर विद्यालय की सरस्वती तृतीय और विशेष सांत्वना पुरस्कार बांकेगंज विद्यालय की तनु ने प्राप्त किया। इस मौके पर बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, संयुक्त सचिव नामिता श्रीवास्तव, ,विभा सिंह, पूनम आगा, फिरदौस, रेखा पटेल, वन्दिता, अंजलि सहित सभी विद्यालयों की वार्डेन एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।