फोटो-28 जीएलएपी 9, 10, 11, 12, 13 और 14
‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’
मां वैष्णो दरबार के सांस्कृतिक मंच पर झांकियां देख दर्शक भावविभोर
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में सजे मां वैष्णो दरबार के सांस्कृतिक मंच पर हुए जागरण में शाहजहांपुर के म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजन और झांकियों के माध्यम से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, यजमान कृष्णानंद अवस्थी सपत्नीक, वरुण अग्रवाल आदि ने मां की आरती कर किया। लखनऊ के गायक कुमार धर्मेंद्र ने देवा श्री गणेशा वंदना गाई। उसके बाद धर्मेंद्र ने तू आजा मेरी मां मेरा तोहफा तू करले कबूल, भोले ओ भोले, कानपुर के प्रवेश शुक्ल ने कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है, जगराते की आई रैना, बेटियां क्यूं पराई हैं। गायिका सुबी ने एक राधा एक मीरा, लांगुरिया भजन गाकर दर्शकों को देर रात तक रोके रखा। वहीं मुख्य अतिथि ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी और तेरी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है, भजन गाकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं मां वैष्णों दरबार में भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए।
इस मौके पर चीनी मिल के जोनल हेड आरके मिश्र, सीओ अभिषेक प्रताप, प्रेम वर्मा, मुकेश राठी आदि मौजूद रहे।
कन्या भोज का आयोजन आज
मोहम्मदी। मोहल्ला भीतर मोहम्मदी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में नवमीं पर हवन और कन्या भोज का आयोजन होगा और रात में आरती के बाद डांडिया नृत्य का कार्यक्रम होगा। यह जानकारी अतुल रस्तोगी ने दी।