फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.99 मेगा वॉट सोलर पावर से जगमगाएंगे तराई के गांव

विज्ञापन
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

तराई के दुर्गम व वन क्षेत्र के कई गांवों में आज भी बिजली पहुंचाना सपने जैसा है, लेकिन अब ये गांव 1.99 मेगा वॉट सोलर पावर से जगमगाते नजर आएंगे। केंद्र की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत पांच गांवों पलिया ब्लॉक के कीरतनगर, बिजुआ ब्लॉक के ऐलनगंज, टांडा, कांप और ईसानगर ब्लॉक के मांझा सुमाली में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जिसके लिए यूपी नेडा ने हैदराबाद की एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड को ठेका दिया है। इस परियोजना में 100 वॉट के 1990 परिवारों को कनेक्शन दिए जा सकेंगे।
इस पूरी परियोजना पर 7.92 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसे पूरा करने के लिए नेडा ने कार्यदायी संस्था को 31 दिसंबर 2017 तक समय दिया है। नेडा के परियोजना अधिकारी अतुल जैन ने बताया कि कीरतपुर में 10 केवीए क्षमता का सोलर प्लांट लगेगा। ऐलनगंज, टांडा और कांप में 167 केवी क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा, जबकि मांझा सुमाली में 22 केवी का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। मांझा सुमाली के प्लांट पर 87.65 लाख, कीरतपुर में 39.80 लाख और ऐलनगंज में 6.65 करोड़ रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन

प्लांट स्थापित होने के बाद इन गांवों के सभी घरों में 100 वाट क्षमता के कनेक्शन दिए जाएंगे। घरों में सोलर लाइट का कनेक्शन चालू करने के बाद पांच सालों तक कार्यदायी संस्था परियोजना का संचालन करेगी। पीओ ने बताया कि कनेक्शन धारकों से मिनिमम चार्ज लिया जाएगा, जिसके लिए शासन से निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


चंदनचौकी में मिनी ग्रेड सोलर प्लांट तैयार
प्रदेश सरकार ने इंडो-नेपाल बार्डर पर स्थित चंदनचौकी में 100 केवी क्षमता का मिनी ग्रेड सोलर प्लांट स्थापित कराया है, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। पीओ अतुल जैन ने बताया कि 2.65 करोड़ लागत से सोलर प्लांट तैयार हो चुका है, जिससे अभी तक 316 घरों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अभी ट्रायल चल रहा है। जल्द ही उद्घाटन कर विधिवत सप्लाई की जाएगी। इसी तरह रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव मझरा पूरब में 100 केवी क्षमता का मिनी ग्रेड सोलर प्लांट निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें