फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने शनिवार को भी भरी हुंकार, धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

आशा बहुओं ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। आशाओं ने नसीरुद्दीन मौजी भवन में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया और रोज की तरह शहर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

धरना सभा में आशाओं ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। मांग की कि आशा बहुओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। आशाओं को छह माह का बकाया मानदेय दिलाया जाए। आंदोलन को कल्याणी जनसेवा संस्थान के राकेश तिवारी, राज किशोर पांडेय प्रहरी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राघवराम तिवारी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भी अपना समर्थन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रभा अवस्थी ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें