फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर रेस में राजू और प्रियांशी प्रथम

विज्ञापन
सौ मीटर रेस में राजू और प्रियांशी प्रथम - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
बांकेगंज।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में पढ़ाई के साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को विद्यार्थियों की सौ मीटर रेस का आयोजन किया। बालक और बालिकाओं के अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित प्रतियोगिता में राजू और प्रियांशी ने दमखम दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतापपुर स्कूल प्रांगण में कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों की अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित 100 मीटर रेस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के छात्र राजू, हिमांशु, चरन सिंह, अभिषेक, नितिन, साहिल, आदित्य और अभिषेक ने प्रतिभाग किया। इसमें राजू ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। आदित्य और साहिल ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में बालिकाओं के ग्रुप में आयोजित 100 मीटर रेस में मेनका, मोनी, शालू, प्रियांशी, लक्ष्मी और चांदनी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रियांशी ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा शालू और मोनी ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। शिक्षक / शिक्षिकाओं ने प्रतिभागी बच्चों की हौसला आफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, शिक्षिका सारिका, प्रतिमा, मीना कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें