निघासन। तराई किसान महाविद्यालय में लगने वाले रोजगार मेले में 10 कंपनियों ने 80 अभ्यर्थियों का चयन किया। यहां दो सौ अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी।
तराई किसान महाविद्यालय के एमडी डॉ. सुबोध मिश्र ने बताया कि ग्लास्को, एलेन, पेरकास, मैक्लोओडस, गोइश, क्योखेल एंड फार्मास्युटिकल जुबेलेट, डेल्टास, आरएफ समेत 10 प्राइवेट कंपनियां आईं। इन कंपनियों की तरफ से ज्वाइंट हायरिंग कंसल्टेंसी अजय कुमार और अभिषेक कुमार आए।
उन्होंने दो सौ बच्चों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा कराई, इसमें 80 अभ्यर्थी पास हुए। साक्षात्कार लेकर उन्हें काम करने के लिए आमंत्रित किया गया। इन्हें वेतन 15 से 20 हजार रुपये के करीब मिलेगा। टीए और डीए अलग से दिया जाएगा। प्रत्येक वर्ष 10 से 20 प्रतिशत वेतन में बढ़ोतरी भी की जाएगी।
पढ़ाई के साथ मिला अच्छा प्लेटफार्म
तराई किसान महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान काम करने का अच्छा प्लेटफार्म मिला है। नौकरी के लिए भी भाग दौड़ नहीं करनी पड़ी। - शैलेंद्री पांडे, छात्रा
सभी को योग्यता के अनुसार मिला काम
भले ही नौकरी प्राइवेट है, लेकिन शुरू में अनुभव लेने के बाद दूसरी कंपनी में जा सकते हैं। काम के लिए कंपनियों के चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। -शालू मौर्य, छात्रा