फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां प्रजातंत्र दिवस

विज्ञापन
धनगढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती महिलाएं। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर कुंभ स्पेशल ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते तीर्थयात्री
विज्ञापन
धनगढ़ी। नेपाल के 75वें प्रजातंत्र दिवस पर धनगढ़ी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रजातंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेपाली सेवा के बैंडबाजों के साथ ही प्रभातफेरी भी निकाली गई।
विज्ञापन


धनगढ़ी में सुबह शहीद गेट से बाजार होते हुए आंतरिक मामला व कानून मंत्रालय कार्यालय तक प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह समेत कई मंत्री, प्रदेश सभा स्पीकर, सचिव व सुरक्षाकर्मियों के साथ कर्मचारी शामिल रहे। मंत्रालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल नजीर मियां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने कहा कि प्रदेश में समृद्धि के लिए प्रदेशवासियों की आवश्यकता के अनुसार प्रदेश आर्थिक, सामाजिक, पूर्वाधार विकास की तरफ से लक्षित के साथ चालू आर्थिक वर्ष नीति कार्यक्रम व बजट तय हुआ है। जिसको सामने लाया जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ थारू सख्यिा नृत्य का आयोजन भी किया गया। लोकतंत्र में शहीद हुए शहीदों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें