फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 75 घंटे की काव्य साधना ने दिलाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 06 Oct 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में कपिलेश फाउंडेशन संस्था की अध्यक्ष को विश्व रिकॉर्ड बनने पर प्रमाण पत्र देते द बुक ऑफ़
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी मार्ग स्थित रॉयल पैलेस में सोमवार अपराह्न तीन बजे 75 घंटे पूरे होने के साथ छोटी काशी काव्य कुंभ थम गया। इसी के साथ कपिलश फाउंडेशन के नाम द लांगेस्ट गीत मैराथन विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
विज्ञापन

साहित्यिक, संस्कृत और कला के क्षेत्र में अग्रणी संस्था कपिलश फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से छोटी काशी काव्य कुंभ का आयोजन दो अक्तूबर को शुरू हुआ था। 75 घंटे सोमवार अपराह्न तीन बजे पूरे हुए।
डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के बारीकी से अध्ययन के बाद द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णायक समीर सिंह ने संस्था की अध्यक्ष शिप्रा खरे को द लांगेस्ट गीत मैराथन विश्व रिकॉर्ड का बैज पहनाकर द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि संस्था ने शहर का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। इस मौके पर विश्व रिकॉर्ड धारक यतीश चंद्र शुक्ला, सुधीर अवस्थी, श्रीकांत तिवारी, रविसुत शुक्ला, रमाकांत चौधरी, नानक चंद शर्मा, डॉ. बीवी धुरिया, हितेश पांडे आदि मौजूद रहे।
-
व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड भी बने
महाराष्ट्र के जादूगर आरपी राजू ने एक घंटे में 62 आइटम दिखाकर, कवि राम मोहन गुप्ता ने एक घंटे में 105 विषयों पर कविता कर द मोस्ट लाइव फोर लाइन पोयम्स इम्प्रोवाइज्ड एंड रिसाइटेड, अनूप त्रिपाठी ने द लांगेस्ट ग़ज़ल बेस्ड ऑन प्रोवर्क्स, प्रोफेसर विशंभर शुक्ला ने द हाईएस्ट नंबर ऑफ गीतिका पोयम्स रिटेन बाइ एन इंडिविजुअल, सीमा मिश्रा संजसी ने फर्स्ट पोएटिक बुक इन सार छंद डेवोटेड टू लाई कृष्णा, माधवी निधीश त्रिवेदी ने आठ भाषाओं में अपनी कृति के लिए फर्स्ट मल्टीलिंगुअल फोक सांग सिंगल पब्लिश्ड कलेक्शन और नवोदित कवयित्री पुष्टि अग्रवाल ने श फिलॉसॉफिक इंट्रोडक्शन इन पोएटिक फॉर्म व्यक्तिगत वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें