फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ के हमले के 72 घंटे बाद भी वन विभाग के हाथ खाली

Mon, 09 Mar 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाघ की लोकेशन के लिए वनविभाग द्वारा उड़ाया जा रहा ड्रोन। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। वन रेंज के मंझरा पश्चिम गांव में बाघ का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार देर शाम बाजार से घर लौट रहे ग्रामीण प्रगट सिंह को मौत के घाट उतारने वाला बाघ घटना के 72 घंटे बाद भी वन विभाग की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे सोमवार को भी खाली रहे। इससे इलाके के गांवों में दहशत के साथ विभाग के प्रति गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रगट सिंह का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया था। इसके बाद वन विभाग ने आनन-फानन में पिंजरा लगाकर ड्रोन से निगरानी शुरू की थी।

हालांकि 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हिंसक बाघ आजाद घूम रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग केवल पिंजरा लगाकर औपचारिकता निभा रहा है, जबकि अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


मंझरा पश्चिम और आसपास के कमलापुर समेत कई गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग डर के कारण खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं।

इस संबंध में रेंजर ललित कुमार ने बताया कि संपूर्णानगर रेंज के सिंगाही बीट के प्रभावित कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है तथा ड्रोन के जरिए बाघ की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें