गोला गोकर्णनाथ। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में गोला डिपो से 57 रोडवेज बसें चुनावी ड्यूटी में लगाई गई है। पहली खेप में 10, दूसरी में 21, और आठ मई को 26 बसें छठे चरण के चुनाव को कराने के लिए रवाना होंगी।
गोला डिपो में निगम के 76 और अनुबंधित 38 बसों में प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्री विभिन्न रूटों पर यात्रा तय करते हैं। चुनावी ड्यूटी में 57 बसें लगाए जाने के बाद अब डिपो में महज 19 बसें बची है, ऐसे में 13 दिनों तक शेष बची निगम की बसों और अनुबंधित बसों के सहारे यात्रियों को यात्रा करने में मुसीबतें उठानी पड़ेंगी। एआरएम आरके श्रीवास्तव ने बताया कि 21 मई को चुनाव ड्यूटी में कई बसें वापस आ जाएंगी। जिस रूट के यात्री अधिक होंगे उस रूट पर अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। प्रयास रहेगा की यात्रियों को परेशान होना न पड़े। बसों के अभाव में रोडवेज, सिनेमा चौराहा, सदर चौराहा, विकास चौराहे पर यात्री परेशान दिखे।