गोला गोकर्णनाथ। सिनेमा रोड स्थित मुकेश कुमार के घर के पूजाघर में आरती के दीये से अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। किरायेदारों ने बमुश्किल आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
सिनेमा रोड निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम उनकी पत्नी नीलम ने घर के पूजाघर में दीपक जलाकर आरती की और जलता दीपक रखकर बाहर मकान में ही स्थित अपने ब्यूटी पार्लर में व्यस्त हो गईं। उस समय मुकेश कुमार बाजार गए थे। कुछ देर बाद मकान में धुएं का गुबार उठने लगा। किराएदारों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो पूजा घर में लपटें उठ रहीं थीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह आग बुझाकर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।