फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के करीब 30 परीक्षा केंद्रों पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को शुरू हो गई। सीसीटीवी कैमरों की नजर में हो रही परीक्षा के दौरान पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिले के चार महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र न आने से यहां के सैकड़ों छात्र परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र युवराजदत्त महाविद्यालय में पहले दिन तीन पालियों में कुल पंजीकृत 3370 परीक्षार्थियों में से 3220 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 140 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की 1668 संस्थागत परीक्षार्थियों में से 1600 ने परीक्षा दी 68 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह 411 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में से 27 ने परीक्षा छोड़ी 384 ने परीक्षा दी। इस तरह पहली पाली में कुल 95 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र की परीक्षा थी। इसमें 237 संस्थागत परीक्षार्थियों में से 229 ने परीक्षा दी, आठ ने परीक्षा छोड़ दी। 290 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में से 280 ने परीक्षा दी। 10 ने परीक्षा छोड़ी। इस तरह दूसरी पाली में कुल 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 458 संस्थागत परीक्षार्थियों में से 437 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 21 ने परीक्षा छोड़ दी। 306 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में से 290 ने परीक्षा दी जबकि 16 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर शांति पूर्ण माहौल में परीक्षा हुई। जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं हो रही हैं। यहां युवराजदत्त महाविद्यालय और पलिया के गुरुगोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है। युवराजदत्त महाविद्यालय से 19 परीक्षा केंद्र संबद्ध हैं। बाकी गुरुगोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय से जुड़े हुए हैं।
पलियाकलां। श्री गुरू गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष की हिंदी की परीक्षा हुई। बीए प्रथम में 777 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें 740 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष की समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 547 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 540 मौजूद रहे जबकि सात छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष की समाजशास्त्र परीक्षा हुई। जिसमें 578 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सूर्यप्रकाश शुक्ला और परीक्षा प्रभारी डॉ वसीम ने बताया कि पहले दिन परीक्षाएं सकुशल संपन्न हो गई हैं।
गोला गोकर्णनाथ। कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। जिसमें हरिचंद्रा महाविद्यालय, श्रीगुरुनानक कन्या डिग्री कॉलेज, जेके कन्या महाविद्यालय, केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज, हरकिशन डिग्री कॉलेज, सत्यवती महाविद्यालय, श्री रामरतन शास्त्री महाविद्यालय आदि केंद्रों पर प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष का हिंदी साहित्य का पेपर सुबह सात बजे से शुरू हुआ है। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र का पेपर 11 बजे से और तृतीय पाली में बीए द्वितीय समाजशास्त्र का पेपर तीन बजे से सीसीटीवी कैमरे की नजर में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें