फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाना नदी पर 15 करोड़ से बनेंगी ठोकरें

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। मोहना नदी पर ठोकरों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को खीरी सांसद और गुरुद्वारा कौड़ियाला घाट के बाबा काला सिंह ने ठोकरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, मोहाना नदी हर साल बरसात में तेजी से कटान करती है। अब तक सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समा चुकी है। ऐतिहासिक कौड़ियाला गुरुद्वारा के बाबा काला सिंह और क्षेत्रीय किसान काफी समय से ठोकरों का निर्माण कराए जाने की मांग शासन से कर रहे थे। सोमवार को खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी गुरुद्वारा कौड़ियाला पहुंचे और मत्था टेका। गुरुद्वारा कौड़ियाला के बाबा काला सिंह के साथ परियोजना का शिलान्यास किया। खीरी सांसद ने कहा कि हर वर्ष आने वाली बाढ़ और कटान की समस्या गंभीर बनी हुई थी। मोहाना नदी का कटान रोकने के लिए 15 करोड़ की परियोजना मंजूर हुई हैं। ठोकर का निर्माण कार्य आगामी 30 जून तक पूरा करने के निर्देश बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। इस दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता वीके सिंह, सहायक अभियंता एचआर वर्मा, अवर अभियंता हरिश वर्मा, सिंचाई विभाग बाढ़ खंड शारदा नगर के सहायक अभियंता आरबी सिंह, जेई सौरभ श्रीवास्तव, विनोद द्विवेदी, संतराम आदि थे। जेई सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कौड़ियाला गुरुद्वारा से दो किलोमीटर की रेंज में खैरटिया बांध रोड के किनारे बह रही मोहाना नदी पर ठोकर का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानी गुरबेज सिंह, प्रधान प्रगट सिंह, जग्गा सिंह, पूर्व प्रधान राजाराम, बलकार सिंह, विकास मिश्रा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें