फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना अदा करने के बाद छूटे नेपाल में बंद डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में बंद डॉक्टरों और फार्मासिस्ट पर दस हजार रुपये की धरोटी (जुर्माना) लगी है। उसे अदा करने के बाद सोमवार की रात तीनों को छोड़ दिया गया। वहीं बैटरी रिक्शा चालक से भी जुर्माना वसूला गया है। जुर्माना वसूलने और रिहा करने की कार्रवाई रात आठ बजे तक चलती रही। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता गोपेंद्र खड़का ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के दो डॉक्टर और एक संविदा फार्मासिस्ट नेपाल के डांस बार में झगड़ा करने और बाजार में हंगामा करने के आरोप में 17 फरवरी से नेपाल के जनपद कैलाली के धनगढ़ी स्थित जिला पुलिस की हिरासत में थे। इनके साथ बैटरी रिक्शा चालक हेमखत्री भी हिरासत में था, क्योंकि उसी से विवाद में यह तीनों पकड़े गए थे। रविवार को सीडीओ ने पुलिस की डिमांड पर तीन दिन के लिए हिरासत बढ़ा दी थी। सोमवार को डॉक्टरों के परिवारीजन नेपाल गए और नेपाली मीडिया के सहयोग से डीआईजी (पुलिस) और सीडीओ से मुलाकात की। डीआईजी के हस्ताक्षेप पर ही जिला पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों लोगों को सीडीओ के समक्ष पेश कराने पर सहमति जताई। इसके बाद जिले की बांकेगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार, मेडिकल ऑफीसर डॉ. सावंत राव स्वामी, संविदा फार्मासिस्ट धर्मवीर और बैटरी रिक्शा चालक हेमखत्री को सोमवार को मुख्य जिलाधिकारी (सीडीओ) के समक्ष जिला प्रहरी (पुलिस) ने पेश कराया। सीडीओ के निर्देेश पर डॉक्टरों और फार्मासिस्ट पर दस हजार का जुर्माना लगाया गया। बैटरी रिक्शा चालक पर भी जुर्माना लगाया गया। जुर्माना आदि भरने की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें