फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व में फिर रेड अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व में फिर अलर्ट

लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते से वन्यजीव तस्करी के मद्देनजर दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर रमेश कुमार पांडे ने पूरे दुधवा टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत शनिवार की रात दुधवा नेशनल पार्क के डीडी महावीर कौजलगि और बफरजोन डीडी डॉ. अनिल कुमार ने नेपाल सीमा से सटे वन क्षेत्र में रात भर कांबिग की।
दुधवा टाइगर रिजर्व का एक बड़ा हिस्सा नेपाल सीमा से लगा हुआ है। यहां जंगल से नेपाल आने-जाने वाले रास्तों को अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर शिकार और वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई बार इन रास्तों पर शिकारी और तस्कर पकड़े भी जा चुके हैं। सीमा पर अंतरराष्ट्रीय तस्करों के सक्रियता की सूचना पर एफडी रमेश कुमार पांडे ने पूरे दुधवा टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने इसकी सूचना प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुनील पांडे को दी है। इस पर पीसीसीएफ ने बिजनौर से लेकर महाराजगंज तक के वनाधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डीटीआर में रेड अलर्ट के तहत शनिवार रात दुधवा नेशनल पार्क में नेपाल सीमा से सटे जंगल में डीडी महावीर कौजलगि और बफरजोन में नेपाल सीमा सटे वन क्षेत्र में डीडी डॉ. अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में वन कर्मियों ने रात भर जंगल की कांबिग की और जंगल से गुजरने वाले रास्तों का जायजा लिया। एफडी ने नेपाल सीमा से सटे वन क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने और लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आठ महीने में 143 आरोपी जा चुके जेल
दुधवा टाइगर रिजर्व में पेट्रोलिंग और शिकारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में माह जून 2018 से जनवरी 2019 तक 143 आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 60 आरोपी जेल भेजे गए थे। इनमें से दुधवा नेशनल पार्क में 15, कतर्निया घाट (वन्यजीव विहार) 70 और डीटीआर बफरजोन में 38 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें सबसे उल्लेखनीय गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा और उसका बर्खास्त साथी नेवी अफसर की रही है।
विज्ञापन



नेपाल जाने वाले जंगल के रास्तों से नेपाल को होने वाली वन्यजीव अंगों की तस्करी की आशंका के मद्देनजर पूरे दुधवा टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत नेपाल से सटे वन क्षेत्र और जंगल के रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
-रमेश कुमार पांडे फील्ड डाइरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें