फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक ने अपने पिता-ताऊ की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को मायके भेज देने पर युवक ने झगड़ा कर अपने पिता और ताऊ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कैलाली जिले के डीएसपी हरि वली ने बताया कि जिले की लमकी-चूहा नगरपालिका के तहत वार्ड नंबर चार बलिया गांव निवासी जहरी लाल चौधरी ने बीती रात घर पर पहुंचने पर अपनी पत्नी को न पाने पर अपने घरवालों से पूछा तो बताया गया कि वह अपने मायके गई है। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ने पर उसने धारदार हथियार से अपने पिता चक्र चौधरी और ताऊ पलटू चौधरी के ऊपर कई प्रहार किए, जिसमें दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में उसकी मां वाहदी के सिर और कान में चोट लगी है, जिन्हें लमकी के लाल रत्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभियुक्त जहरी लाल चौधरी को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि घर में घटनास्थल से शराब भी बरामद हुई है, जिससे लगता है कि शराब का सेवन कर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें