फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी अभिव्यक्ति का है सबसे सशक्त माध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
14एलकेएच207, 406, 7,8
विज्ञापन

हिंदी अभिव्यक्ति का है सबसे सशक्त माध्यम
क्रासर.....
हिंदी दिवस पर जिले भर में हुई गोष्ठियां और प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। हिंदी दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिले भर के स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं जिला जज के सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें सभी को मातृ भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने की प्रेरणा दी गई।
जिला जज सभागार में हिंदी दिवस पर हुई गोष्ठी में जिला जज ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि हिंदी अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त माध्यम है, यह अपनेपन की भाषा है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राकेश शुक्ल ने कहा कि हिंदी सरल और स्वाभाविक है, दूसरी भाषाओं के शब्दों को समाहित करने की इसमें अद्भुत क्षमता है।
विज्ञापन

आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में मातृभाषा का जीवन में महत्व एवं महान लेखकों के जीवन परिचय पर निबंध प्रतियोगिता हुईं। इसके प्रथम विजेता दीपक, नैंसी, विनीता को प्रबंधक राकेश वर्मा ने पुरस्कृत किया। स्कालर्स वर्ल्ड स्कूल में कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिताएं हुई। भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता हुई जिसके विजेताओ को प्रधानाचार्य अंजली श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में चार्ट एवं क्विज प्रतियोगिता हुई। इसके विजेताओं को प्रबंधक डॉ.जनार्दन सिंह ने सम्मानित किया। नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने हिंदी दिवस पर लोगों को इसकी उपयोगिता बताई और अधिक से अधिक इसका प्रयोग करने की प्रेरणा दी। कमला डिग्री कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रभात प्रथम, शिवम द्वितीय और बलराम तृतीय और सुलेख प्रतियोगिता में शमीम बानो प्रथम, रूबी देवी द्वितीय, जूली राज तृतीय रहीं। सीतापुर रोड स्थित अजमानी पब्लिक स्कूल में भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई।
गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी अखबार के माध्यम से देश में जन जागरण शुरू हुआ था। उस समय हिंदी ने राष्ट्र को अभिव्यक्ति का माध्यम दिया था जिससे पूरा देश अंग्रेज शासन के विरुद्घ खड़ा हो गया था। पालिका सभागार में प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के हिंदी के संवर्धन में समाचार पत्रों की भूमिका विषय पर मुख्य अतिथि एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि लार्ड मैकाले ने देश में अंग्रेजी को मुख्य भाषा बनाया, उसेे बदलने की आवश्यकता है। हमें हिंदी को विश्व की भाषा बनाने के लिए अपने बच्चों को हिंदी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाने को प्राथमिकता देनी होगी। विशिष्ट अतिथि रामरतन अंबेश ने कहा कि हम देशवासियों को हिंदी के संवर्धन की बात हिंदी दिवस पर ही याद आती है किंतु बाद में अपनी मातृभाषा को ही भूल जाते हैं। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि हिंदी और हिंदी पत्रकारिता दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
मोहम्मदी। पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में हुई सुलेख प्रतियोगिता में साक्षी, दिवाकर, वैष्णवी गुप्ता, रोली गुप्ता प्रथम, नितेश, राधा, सौम्या द्वितीय एवं शगुन, इन्नमा, रिजवी, खुशी तृतीय रहीं।
पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य सूर्यप्रकाश शुक्ला ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम शुरू किया। इसमें प्रधानाचार्य डीएल भार्गव, दीपक सिंह, नफीस अहमद अंसारी ने हिंदी विषय पर प्रकाश डाला। कहानी लेखन में करीना प्रथम, अग्रसेन द्वितीय, रिया तृतीय रहीं।
विज्ञापन

बरवर। चंदन लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भौनापुर में सुलेख प्रतियोगिता हुई।
पिपरिया धनी। सरदार बाबा सिंह पब्लिक स्कूल रेहरिया, पब्ल़िक स्कूल बंजरिया, मां शकुंतला देवी स्मारक कन्या इंटर कॉलेज रायपुर में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें