फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर जी, गरीब हूं, इसलिए प्लीज पासिंग मार्क्स ही दे देना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सर जी, बहुत गरीब हूं। इसलिए कोचिंग भी नहीं कर सकी। सर, मुझे ज्यादा नंबर भी नहीं चाहिए, प्लीज सर, बस पास होने भर के नंबर जरूर दे दीजिएगा। इंटर की एक छात्रा ने पास होने भर के नंबर पाने के लिए कुछ इस तरह से परीक्षक से अपील की है।
विज्ञापन

जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर शनिवार को कॉपी जांचते समय एक कॉपी में ऐसी ही मार्मिक अपील लिखी मिली। छात्रा ने लिखा कि वह बहुत गरीब घर की है। गरीबी के कारण घरवाले पढ़ाना नहीं चाहते थे, लेकिन किसी तरह वह पढ़ रही है। घर की हालत ठीक न होने के कारण कोचिंग भी नहीं कर सकी। सर, अगर आप पास कर देंगे तो बड़ी मेहरबानी होगी, इंटर के बाद कहीं कोई कुछ काम करके अपने छोटे भाई बहनों को भी पढ़ा सकूंगी। इसलिए सर ज्यादा नंबर ही न सही बस पासिंग मार्क्स ही दे देना। परीक्षक का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की वजह से नकल पर कॉपी हद तक लगाम लगी है। इसलिए अधिकतर छात्रों ने तो परीक्षा से ही किनारा कर लिया और जिन्होंने दी भी है उनके पास होने की संभावनाएं कम ही हैं। इसलिए छात्रों ने खासकर छात्राएं कॉपियों निवेदन कर पास होने के नंबर चाह रही हैं, लेकिन नंबर तो तभी दिए जा सकेंगे जब कुछ सही लिखा हो, गलत या फिर कोरी कॉपी में नंबर भी तो नहीं दिए जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें