फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के विजयी प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा के वाहन पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव के अंतिम क्षणों में मतगणना के समय विवाद पैदा हो गया। भाजपा के विजयी प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा के वाहन पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों पर पथराव किया, जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के बाद संदीप मेहरोत्रा को पुलिस घेरे में सुरक्षित घर पहुंचाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई मतगणना से असंतुष्ट सपा प्रत्याशी कार्तिक तिवारी ने एडीएम उमेश नरायन पांडे को प्रार्थना पत्र देकर दोबारा मतगणना कराने की मांग कर रहे थे। पंडाल में मौजूद एसडीएम उमेश नरायन पांडे ने आरओ से विचार विमर्श किया और उनके प्रार्थना पत्र पर विचार न करते हुए परिणाम घोषित कर दिया। इससे कई कार्यकर्त्ताओं में रोष छा गया। उसी दौरान मंडी गेट से निकलकर विजयी प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा घर जा रहे थे, तभी मंडी गेट के बाहर उनके सुरक्षा घेरे पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों पर पथराव किया, जिससे अफरातफरी मच गई। इसी दौरान पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसी बुला ली और मोर्चा संभाल लिया। भगदड़ में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और पुलिसकर्मी समेत कई लोग जख्मी हो गए। भीड़ को खदेड़ने के बाद संदीप मेहरोत्रा को पुलिस घेरे में सुरक्षित घर पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि संदीप मेहरोत्रा के आवास से तालिब अली चौराहे तक आवश्यक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होते होते बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें