फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनहरे भविष्य की चाहत में उमड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वालों छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा। रविवार को शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में आयोजित इस परीक्षा में 640 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 90 मिनट की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
कपूरथला स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में पूर्वान्ह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। हालांकि जिले के दूरदराज से पहुंचे उत्साहित छात्र-छात्राएं सुबह पौने नौ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर आने लगे थे। इस तरह अपने-अपने वाहनों से करीब एक घंटे पहले ही विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए। परीक्षा में बहुत से छात्र-छात्राएं ऐसे थे, जो पहली बार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे थे। उनके चेहरे पर परीक्षा को लेकर डर तो छात्रवृत्ति पाने की लालसा साफ झलक रही थी। परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर अच्छा हुआ है, उम्मीद है सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों ने बताया कि छात्रवृत्ति मिलने से आगे की पढ़ाई के लिए काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा होती है। छात्रवृत्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस बार जिले से 992 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 640 ने परीक्षा दी, जबकि 352 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

एक नजर में परीक्षा
कक्षा परीक्षार्थी उपस्थित अनुपस्थित
09 185 119 66
10 192 129 63
11 429 260 169
12 186 132 54

कुल 992 640 352

बच्चे खिलखिलाए तो अभिभावक भी मुस्कुरा उठे
बच्चों को परीक्षा दिलाने अभिभावक दूरदराज से आए। अभिभावकों में खासा उत्साह दिखा। परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों ने बैठकर इंतजार किया। जब बच्चे खिलखिलाते चेहरों के साथ बाहर आए तो उनके चेहरों पर भी मुस्कान खिल उठी।



स्कूल संचालक बोले, सराहनीय प्रयास

सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के संचालक विशाल सेठ और प्रबंधक प्रेमशंकर सेेठ का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा बच्चों का भविष्य संवारने के लिए एक सराहनीय पहल है। इससे छात्रों को जहां प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव मिलता है, वहीं छात्रवृत्ति मिलने से उनका भविष्य संवरता है।

परीक्षा में इनका रहा
विशेष सहयोग
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के संचालक विशाल सेठ और प्रबंधक प्रेमशंकर सेठ के अलावा प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी, शिक्षक अमरेंद्र सिंह, अरविंद पांडेय, वीरेंद्र निगम, बद्री विशाल पांडेय, मुन्ना सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रतिभा गुप्ता, बलराम पांडेय, अनिल गौतम आदि का सहयोग रहा।

छात्रवृत्ति मिली तो भविष्य
संवारने में मिलेगी मदद
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। परीक्षा देकर लौटने वाले छात्रों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। सभी पेपर अच्छा होने की बात कह रहे थे। अधिकतर छात्रों का कहना था कि यह उनकी पहली प्रतियोगी परीक्षा थी, इससे बौद्धिक क्षमता और प्रतियोगी परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र की जानकारी हो गई।

जीजीआईसी धौरहरा की कक्षा 11 की छात्रा अराधना जायसवाल ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। कई दिनों से तैयारी कर रही थी। छात्रवृत्ति मिलने से आगे की पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।

जीजीआईसी धौरहरा की कक्षा-नौ की छात्रा शगुन जायसवाल ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी करना और छात्रवृत्ति प्राप्त करना है।

कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की कक्षा-नौ छात्रा मानसी वर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा देकर प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी करने का मौका मिला।

श्रीपाल सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज मैगलगंज की कक्षा-10 छात्रा प्रियंका गुप्ता ने बताया कि काफी दिनों से परीक्षा की तिथि का इंतजार था। पेपर भी काफी अच्छा हुआ।


इंटरमीडिएट कॉलेज कुतुबनगर की कक्षा नौ की छात्रा ऋचा गुप्ता ने बताया कि पहली बार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने में डर लग रहा था। परीक्षा में शामिल होकर काफी कुछ सीखा।
विज्ञापन


गुरुनानक इंटर कॉलेज गोला की कक्षा-11 की छात्रा मानसी गुप्ता ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा देकर प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर कैसा आता है, इसकी जानकारी करने का मौका मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें