फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने वेतन और प्रमोशन की विसंगतियों को दूर करने में की जा रही उपेक्षा के खिलाफ रोष जाहिर करने के लिए एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा ने कहा कि टीजी टू कर्मचारियों की कई मांगे लंबे समय से पेंडिंग पड़ी हैं, जिनका निस्तारण कराने में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल मैदान में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगों को लेकर आवाज बुलंद की, जिसमें समय पर वेतन न मिलना, वार्षिक वेतन वृद्धि न करने, छठे वेतनमान का एरियर भुगतान न करने, फार्म 16 उपलब्ध न कराने, कर्मियों का स्थायीकरण न किए जाने, राजस्व वसूली कर रहे कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया न कराने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। महामंत्री अभिषेक ने कहा कि समय से वेतन भुगतान और प्रमोशन की प्रमुख मांगे हैं। इसके अलावा विद्युत विच्छेदन और राजस्व वसूली का कार्य करने वाले कर्मचारियों को बीमा के साथ ही सुरक्षा प्रदान करने की मांग कई बार की गई है। कैश कलेक्शन के लिए कैश वैन की व्यवस्था जरूर की जानी चाहिए। प्रदर्शन करने के बाद कर्मियों ने अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन शक्ति भवन के नाम संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। धरना में कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जयंत मिश्रा समेत सभी उपकेंद्रों के टीजी टू संवर्ग के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें