फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अध्यापक करेंगे मिड डे मील का खाता संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का समायोजन 25 जुलाई 2017 को रद्द होने के बाद से परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक व एमडीएम व्यवस्था अभी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। एमडीएम न बनने की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सभी बीईओ को आदेश जारी कर सहायक अध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि जनपद में 2719 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 3462 शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर हुआ था। हाल ही में 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था, जिसके बाद से शिक्षामित्र आंदोलित हैं। इस घटनाक्रम से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था पटरी से उतर गई, जिससे सैकड़ों स्कूल काफी दिनों तक बंद रहे क्योंकि 1629 विद्यालयों में शिक्षामित्र ही इंचार्ज प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे और एमडीएम का खाता संचालन भी शिक्षामित्र ही करते थे। जिस वजह से अभी भी सैकड़ों विद्यालयों में मिड डे मील नहीं बन पा रहा है। जिसके बाद अभिभावकों व प्रधानों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सभी विद्यालयों में तत्काल मिड डे मील वितरण कराने के आदेश दिए हैं, जिसके लिए बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि इंचार्ज शिक्षामित्रों की जगह उस विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक को खाता संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
विज्ञापन


शासन को प्रतिदिन जा रही शिक्षामित्रों की रिपोर्ट
कुछ दिन पहले शासन ने शिक्षामित्रों के मनमाने रवैये पर अंकुश लगाने के लिए बीएसए से प्रतिदिन उपस्थिति व अनुपस्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। सभी ब्लॉकों के बीईओ द्वारा संकलित रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन औसतन 1400 से 1600 शिक्षामित्र अनुपस्थित हो रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के प्रकरण का निस्तारण होने तक विद्यालयों में मिड डे मील वितरण नियमित तौर पर कराने के निर्देश दिए हैं। चार्ज एवं खाता स्थानांतरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित शिक्षामित्रों की सूचना प्रतिदिन शासन को भेजी जा रही है।
- बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें