फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में बनेगा 47 लाख की लागत से बनेगा बूचडख़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। कस्बे में 47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बूचड़खाने का शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष फहीम अहमद ने शिलान्यास किया। राज्यवित्त आयोग से मिली धनराशि से निर्मित होने वाला यह बूचड़खाना 90 दिन में बन कर तैयार हो जाएगा। यह बूचड़खाना कई महीनों से बंद पड़ा था। महीनों पहले खीरी में अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खाने को जिला प्रशासन ने सील कर दिया गया। तब से यह बंद पड़ा था। इससे कस्बे के बीसों मांस विक्रेताओं के परिवार बेरोजगार हो गए थे।
शनिवार को खीरी नगर पंचायत अध्यक्ष फहीम अहमद ने स्लाटर हाउस के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत सदस्य इशरत अली ने किया। बूचड़खाने के निर्माण पर कुरैशी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. मतलूब अहमद, शफीक अहमद, राफे, रहमत अली, मुबीन अहमद, शाबान, आमिर अली, आदि ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष फहीम अहमद ने बताया कि बूचड़खाने का निर्माण 47 लाख की लागत से होगा। 90 दिनों में यह बन कर तैयार किया जाएगा जो सारी सुविधाओं से लैस होगा। इस मौके पर बब्लू कुरैशी, सदस्य इशरत गौरी, उस्मान खॉ, सईद अहमद, रफी अहमद, उमर अली, इरशाद, हाफिज जुबैर, मकसूद आदि लोग मौजूद रहे।
------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें