फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में नगर निकाय चुनाव को लेकर बार्डर पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। सीमा पार पड़ोसी मित्र देश नेपाल में लगभग बीस सालों के बाद नगर निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें पहले चरण का मतदान जहां हो चुका है वहीं दूसरे चरण का चार प्रदेशों में मतदान 28 जून को होना है। इसमें पड़ोसी सीमा से लगा हुआ कैलाली जिला भी आता है। इसी के चलते दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। भारत की तरफ से एसएसबी जहां आने-जाने वाली की कड़ी तलाशी ले रही है वहीं भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों को नेपाली एपीएफ रोक कर तलाशी ले रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नेपाल में 19 साल बाद नगर निकाय के चुनाव आगामी 28 जून को होने हैं। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक पलिया चीनी मिल गेस्ट हाउस में हुई थी। जिसमें नेपाल के अधिकारियों ने भारत के अधिकारियों से चुनाव में सहयोग देने के साथ ही बार्डर पर चौकसी बढ़ाने की बात की थी। इसी को लेकर भारत की तरफ से एसएसबी जवानों ने बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। एसएसबी और नेपाली एपीएफ आने-जाने वाले वाहनों के अलावा सभी लोगों की तलाशी ले रही है। नेपाल के कैलाली जिला प्रशासन ने देशी व विदेशी मदिरा पर दस दिनों के लिए रोक लगा दी है। जिससे ढोके बाजार में लगने वाली भीड़ भी कम हो गई है। ढोके बाजार की अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं।
विज्ञापन

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें