फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नए सत्र में वितरण के लिए 70% किताबें पहुंचीं

Tue, 24 Mar 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक अप्रैल से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत होगी। सत्र के पहले दिन ही कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को किताबें मिलें, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक-दो दिनों में बीआरसी स्तर पर किताबों की खेप पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीईओ को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किताबें बीआरसी पर पहुंचते ही उनका सत्यापन कराया जाएगा और तत्पश्चात स्कूलों के माध्यम से छात्रों में वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 3106 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बच्चों की संख्या के अनुसार 30 लाख से अधिक किताबों की मांग भेजी गई थी, जिसमें से अब तक 70 प्रतिशत से अधिक किताबें प्राप्त हो चुकी हैं। शेष किताबें भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि इस बार किताबों को पहले से अधिक रोचक बनाया गया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़े। वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-
डीबीटी के लिए पहले ही दुरुस्त कर लें खाते
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को ड्रेस, बैग, स्वेटर, कॉपी, जूते-मोजे के लिए 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं। बीएसए ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें, ताकि धनराशि समय से मिल सके और किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें