फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 70 बीघा फसल जोतवाकर किया कब्जा, रिपोर्ट

Tue, 25 Nov 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र जंगल सुजानपुर में कुछ लोगाें ने 70 बीघा जमीन में बोई फसल जोतकर अवैध कब्जा कर लिया। सूचना पर पहुंचे किसानों को प्रधानों के परिजनों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। किसानों ने थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर बगहा के गांव कुर्तैहा निवासी किसान अच्छेलाल, अफसर अली, बेगम, उत्तम कुमार, अनीस, राधेश्याम, मुसाफिर, सफीक, शरीक, नौशाद, आबिद अली, अवधराम समेत अन्य किसानों की जंगल सुजानपुर में करीब 70 बीघा कृषि योग्य भूमि में गेहूं, सरसों और धनिया की फसल बोई हुई थी।
किसानों के मुताबिक सोमवार सुबह छह बजे ग्राम प्रधान रामनगर बगहा राम दरस, चाचा राम प्रवेश, रामचंद्र, जेठ गुड्डू, भोला, साथी खरपत्तू, भूरा, श्रावण, किशोरी निवासी मोटेबाबा, हंसराज और बंशराज निवासी धर्मपुर रेतिया करीब 11 ट्रैक्टर ले जाकर खेत में बोई फसल जोतने लगे। फसल जोताई के समय सभी किसान अपने अपने घर थे। फसल जोते जाने की सूचना पर किसान अपने खेत पहुंचे।
विज्ञापन

किसान ट्रैक्टर से जोताई से बोई फसल नष्ट होते देख विरोध करने लगे। किसानों ने पढ़ुआ थाना पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इंचार्ज थानाप्रभारी पढ़ुआ अभिषेक सिंह ने बताया करीब एक दर्जन किसानों ने जबरन फसल जोत कर नष्ट करने के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें