फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीएम के सामने आईं 69 शिकायतें, निस्तारण मात्र आठ का ही

Sun, 03 Aug 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बिट्टो देवी। - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम करीब 11:45 बजे तहसील पहुंचीं। उनके पहुंचते ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। समाधान दिवस में 69 शिकायतें पहुंचीं, जिसमें मात्र आठ का ही निस्तारण हो सका। समाधान में अधिकांश अवैध कब्जे के मामले आए।
विज्ञापन

डीएम ने शेष शिकायत निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि समस्याओं के निस्तारण के साथ ही जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व की 26, पुलिस की 17, विकास की सात, नगर निकाय की 5, आपूर्ति 06, विद्युत और कृषि विभाग की चार-चार शिकायतें आई। समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसपी संकल्प शर्मा ने पांच लाभार्थियों को पक्के घर की प्रतीकात्मक चाभी दी। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के पांच महिलाओं को पांच-पांच हजार की की धनराशि के स्वीकृति पत्र दिया।

जमीन पर अवैध कब्जा, नहीं हो रही सुनवाई

सदर तहसील के सिंरैचा निवासी बिट्टो देवी पत्नी स्व. अनिरुद्ध अपनी जमीन पर हक पाने के लिए अफसरों के चक्कर लगा रही, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं। बताया कि गाटा संख्या 103/0-22 हेक्टेयर की खातेदार है। उस जमीन की चकबंदी हो चुकी है। उस जमीन की पैमाइश होकर मेडबंदी हो चुकी है। इतना होने के बाद भी विपक्षी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि पति का देहांत हो चुका है। बच्चे भी नहीं है। इसी जमीन से गुजारा होता था, जो अब कब्जे में चली गई। दबंग लगातार धमकी देते है। कई बार शिकायत कर चुके, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं।
विज्ञापन


घरौनी से पति का नाम निरस्त करने को लगा रही चक्कर

फरधान के पिपरावा गांव निवासी सूरज रानी ने बताया कि पिता की चल-अचल संपति वसीयत में मिलीं थी। पिता के मकान में रहती है। लेखपाल से खरौनी बनवाई तो उसमें उसके पति का नाम अंकित कर दिया। जबकि उसके पति उसके साथ नहीं रहते हैं। घरौनी से पति का नाम निरस्त कराने के लिए चक्कर लगा रही।

पलिया कलां में तीन शिकायतों का हो सका निस्तारण

पलियाकलां। शनिवार को तहसील में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 37 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग की 12, पुलिस विभाग की 12, नगर पालिका की दो, विकास विभाग की तीन, पूर्ति विभाग की दो, विद्युत विभाग की चार समेत अन्य विभागों की दो शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की तीन शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया। संवाद
निघासन में 33 शिकायतें दर्ज, केवल छह का हुआ निस्तारण

निघासन। तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी राजीव निगम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विकास विभाग की छह, राजस्व की 12, पुलिस विभाग की आठ, नगर पंचायत की तीन, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, आपूर्ति विभाग और बाल विकास की एक-एक शिकायत शामिल रही। इनमें से मात्र छह मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। संवाद

गोला में चार शिकायतों का निपटारा



गोला गोकर्णनाथ। गोला के संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा से संबंधित चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम युगांतर त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा की 18, पुलिस की नौ, खाद्य एवं रसद की छह, संयुक्त जांच के लिए पांच, ग्राम विकास की दो, विद्युत, कृषि और नगर विकास की एक-एक सहित 43 शिकायतें आईं। संवाद

बिट्टो देवी।- फोटो : स्रोत विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें