फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं सहित 64 बंदी रिहा

विज्ञापन
कोतवाली सदर में बैठे जेल से रिहा हुए बंदी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना को लेकर जिला जेल से आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत पर बंदियों को छोड़े जाने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को तीन महिलाओ सहित 64 बंदी रिहा किए गए। सोमवार से लेकर अब तक 151 बंदी अपने घरों को पहुच चुके हैं। पूरे देश मे कोरोना को लेकर लॉककडाउन है। सुप्रीम कोर्ट ने जेल में निरुद्ध ऐसे बंदी, जिनके मामलों में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है, उन्हें छोड़ने के आदेश दिए थे। प्रदेश सरकार ने जेल प्रशासन से ऐसे बंदियों की सूची मांगी थी। लखीमपुर जेल प्रशासन ने बंदियों की सूची सरकार और अदालत को भेजी थी। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया स्वीकृति मिलने के बाद जेल प्रसाशन ने सोमवार को 38, मंगलवार को 49 बंदियों को सैनिटाइजर कर आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत पर उनके संबंधित थानों की पुलिस को सौपा था। इसी क्रम में बुधवार को तीन महिलाओं समेत 64 बंदियों को भी रिहा किया गया है। सभी बंदियों को सैनिटराइज कराकर पुलिस के वाहनों से उनके थानों पर भेजा गया है। थानों की पुलिस ने परिवार वालो को बुलाकर बंदियों को उन्हें सौप दिया। जेल से अंतरिम जमानत मिलने के बाद बंदियों और उनके परिवार वालो में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें