रेलवे स्टेशन को सेनिटाइज करते आरपीएफ कर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। इस समय कोरोना वायरस से बचाव के लिर पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं तो वहीं रेलवे स्टेशन किसी से पीछे नहीं है। यहां आरपीएफ ने न सिर्फ लोगों को भोजन दिया बल्कि रेलवे स्टेशन को सैनिटाइज किया गया है।
स्टेशन के कमरों, परिसर और अन्य स्थानों पर कैमिकल से छिड़काव किया गया। इसकी शुरुआत बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुई। दोपहर 12 बजे तक छिड़काव चलता रहा। इस दौरान स्टेशन का एक-एक कोना सैनिटाइज किया गया। इधर, आरपीएफ के सहयोग से पैकिंग वाला भोजन भी बांटा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने स्टेशन परिसर पर मौजूद पाए गए फंसे लोगों और रास्ते में भटकते पाए गए लोगों को खाना दिया।