हैरमखेड़ा। तहसील मितौली के हैरमखेड़ा गांव में खाना बनाते समय लगी आग से एक घर का सारा सामान जल गया। बुधवार को विवेक कुमार के घर में खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई, जिससे छप्पर धू-धू कर जलने लगा, तो खाना बना रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर आसपास के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। वही पड़ोसी विनोद के घर में भी आग लग गई, जिस पर ग्रामीणों ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया। वहीं विवेक के घर की दैनिक उपयोग के सामान सहित चारपाई और नगदी जलकर राख हो गई। इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।