फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर युवक की पिटाई कर तोड़ा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला गोटैय्याबाग निवासी रजत की मोहल्ले के ही हरिजन बस्ती निवासी कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसका एक हाथ टूट गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोटैय्या बाग निवासी राहुल ने बताया कि उनके भाई रजत की मोहल्ले के ही प्रमोद आदि से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज प्रमोद ने अपने साथी सूरज, अंकुल और मुन्ना के साथ मिलकर उसके भाई रजत की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से भाई को हमलावरों के चंगुल से बचाया। हमलावरों की पिटाई से उसके भाई का एक हाथ टूट गया। गंभीर रूप से घायल रजत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि घायल के भाई राहुल की तहरीर पर हरिजनबस्ती निवासी प्रमोद, सूरज, अंकुल और मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें