फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के नीचे घुसी बाइक, बाल-बाल बचा सवार....

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। कस्बा के चीनी मिल तिराहे पर एक बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। गनीमत यह रही कि बाइक सवार ने सूझबूझ से अपनी जान तो बचा ली लेकिन ट्रक रुकते-रुकते बाइक पर चढ़ गया। जिससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

कस्बा के चीनी मिल तिराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। मिल की तरफ से आ रही बाइक पलिया से आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई। वह तो गनीमत रही कि ट्रक के नीचे घुसने से पहले ही चालक ने कूदकर जान बचा ली। उधर जब तक ट्रक चालक ट्रक को रोकता तब तक बाइक ट्रक के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने भी पहुंचकर बाइक को ट्रक के नीचे से निकलवाने के साथ ही भीड़ को हटाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें