फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे खग हे मृग हे मधुकर श्रेनी, तुम देखी सीता मृगनयनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एलकेएच- 13
विज्ञापन

हे खग हे मृग हे मधुकर श्रेनी, तुम देखी सीता मृगनयनी
रामलीला में सीता हरण का प्रसंग देख भावुक हुए दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को सीता हरण और खर दूषण वध का मंचन किया गया। रामलीला के इस मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। रामलीला मैदान मेें रामलीला के इस प्रसंग का मंचन देख श्रोता भाव विभोर हो उठे। सीता की खोज में राम की व्याकुलता देख दर्शकों की आंखें भर आईं।
पंचवटी में सीता ने स्वर्ण मृग देखकर उसकी मृगछाला बनाने की इच्छा जताई। राम उसका आखेट करने के लिए चले जाते हैं। उनके पीछे साधु के वेश में आए रावण ने सीता का हरण कर लिया। लौटकर सीता को पंचवटी में न पाकर उनकी तलाश शुरू की। वह पशु पक्षियों से पूछते हे खग हे मृग हे मधुकर श्रेनी, तुम देखी सीता मृगनयनी। उस समय राम की व्याकुलता ने मौजूद दर्शकों को द्रवित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीता को बचाने के लिए जटायु ने रावण से युद्ध किया। रावण ने तलवार से उसके पंख काट डाले और वह धरती पर गिर पड़ा। सीता को तलाश करते राम जब वहां पहुंचे तो जटायु ने रावण द्वारा सीता के हरण की सूचना दी। राम ने जटायु का आभार व्यक्त करते हुए उसका अंतिम संस्कार किया और सीता की खोज में किष्किंधा की ओर रवाना हो गए। रामलीला के दौरान खर दूषण वध का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें