08एलकेएच452
आग लगने से पिता-पुत्र के घर जले, महिला झुलसी
निघासन। क्षेत्र के गांव मुर्गहा में खाना बनाते समय लगी आग से पिता-पुत्र के दो घर जलकर राख हो गए। आग लगने से सात हजार की नगदी समेत करीब 30 हजार का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय एक महिला झुलस गई।
गांव मुर्गहा निवासी रामसागर की पत्नी गुड्डी देवी सोमवार सुबह करीब नौ बजे खाना बना रही थी। कढ़ाई में तेल डालते समय अचानक आग भड़क गई और पड़ोस में लगी टटिया जलने लगी। आग लगने से उनके घर में गन्ना छिलाई के रखे पांच हजार रुपये, चांदी की करधनी, पायल समेत करीब 20 हजार का सामान जलकर राख हो गया। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पड़ोस में बने रामसागर के पुत्र रंजीत का भी घर जल गया। आग बुझाते समय उसकी पत्नी गुड्डी देवी का पैर झुलस गया। रंजीत के दो हजार रुपये समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।