गोला गन्ना समिति में छह भूमिहीनों और चार के मिले दोहरे सट्टे
जांच में 33 सट्टा मिले अनियमित गन्ना भुगतान किया बाधित
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने की थी मुख्यमंत्री को शिकायत
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति द्वारा बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड गोला एवं बलरामपुर चीनी मिल कुंभी में गन्ना आपूर्ति के लिए बनाए गए 33 सट्टे जांच में अनियमित पाए गए हैं। इन सट्टों का गन्ना भुगतान अधिकारियों द्वारा बाधित किया गया है। इनमें गन्ना समिति के पूर्व संचालक के पुत्र का दोहरा सट्टा और तीन सट्टे गलत बनाए गए थे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर गन्ना पेराई सत्र 2017-18 में गन्ना माफिया के बिना कृषि भूमि के सट्टे बनाने, डबल सट्टा बनाने और फर्जी कृषि भूमि सट्टों में दर्ज कर लाभ पहुंचाने की शिकायत की थी। शिकायत की हुई जांच में 33 सट्टों में अनियमितता मिली है, इन में चार लोगों के दोहरे सट्टे और छह भूमिहीनों के अवैध सट्टे पाए गए, जबकि 21 सट्टों में दर्ज भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज कृषि भूमि से अधिक मिली है।
------------
इन लोगों के बने थे दोहरे सट्टे
गन्ना समिति के पूर्व संचालक वर्तमान डेलीगेट राम लखन बाजपेई के पुत्र पवन कुमार के नाम बजाज चीनी मिल गोला एवं बलरामपुर चीनी मिल कुंभी में अलग-अलग सट्टे बने थे। इनमें कुंभी मिल में दर्ज भूमि फर्जी मिली है। बलरामपुर चीनी मिल कुंभी में कन्हैया लाल पुत्र छैल बिहारी चपरदहा, बनवारीलाल पुत्र नत्थूलाल नकारा, सर्वजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड में दो अलग-अलग सट्टे जांच में मिले हैं।
------------------
छह भूमिहीनों के बने सट्टे
सहकारी गन्ना विकास समिति गोला में पेराई सत्र 2017-18 में चले सट्टा में पवन कुमार रामखेड़ा, कन्हैया लाल चपरदहा, कुलदीप कुमार बाजपेई गोला, अल्का बाजपेई गोला, अनीता तिवारी देवीपुर, रामसागर अजान के सट्टे बिना कृषि भूमि के ही बना दिए गए थे।
---------------------------------
21 में दर्ज थी अधिक भूमि
जांच में 21 सट्टों में तहसील अभिलेखों में दर्ज भूमि से अधिक भूमि मिली है। इनमें कृष्ण कुमार बाजपेई गोला, गन्ना समिति के डेलीगेट विजय बाजपेई कोरबा, माया देवी बाजपेई कोरवा, आशीष कुमार तिवारी देवीपुर, रामशरन बहारगंज, ओमकार प्रसाद कंजा, उमाशंकर सेहनियां, पुत्तू लाल मूड़ा अस्सी, रामपाल और रागिनी देवी नकारा, हबीब खां, शराफत, जफरुल्ला, इलियास, सिकंदर, मुर्सलीम, अब्दुल सलीम निवासी नयागांव, शकुन, अवधेश कुमार, अलीशेर निवासी अल्लीपुर की भूमि अधिक मिली है।
----------------------------
वर्जन-
आईजीआरएस शिकायत की जांच में डबल एवं भूमिहीन पाए गए सट्टों को तत्काल बंद करा दिया गया है। पेराई सत्र 2017-18 में आपूर्ति किए गन्ने का भुगतान बाधित किया गया है। जांच में तहसील अभिलेखों में पाई गई भूमि के आधार पर ही गन्ने का भुगतान किए जाने के आदेश किए गए हैं।
अमर प्रताप सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोला खीरी।