फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला बाईपास पर लगे भीषण जाम में फंसे कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला बाईपास पर लगे
विज्ञापन

जाम में वाहन फंसे
- ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर खुलवाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
शुक्रवार को गोला-महेवागंज बाईपास पर स्थित एफसीआई गोदाम के पास गेहूं से भरे ट्रकों के कारण भीषण जाम लग गया। इससे छोटे-बड़े कई वाहन फंस गए। स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कत हुई। सूचना पर पहुंचे टीएसआई ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खड़े ट्रकों को एक खाली मैदान में खड़ा कराया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका।
महेवागंज पुल के पास गोला बाईपास मार्ग पर एफसीआई का गोदाम है। वर्तमान समय से गेहूं का उतार हो रहा है, जिसके चलते अक्सर ही बाईपास पर लंबा जाम लग जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम भी करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। कई छोटे-बड़े वाहन भी जाम में फंस गए। सूचना पर एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह और सीओ सिटी आरके वर्मा, टीएसआई सूर्यमणि यादव के साथ मौके पर पहुंचे और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह एक बार फिर लंबा जाम लग गया, जिसमें स्कूल आने-जाने वाले बच्चे भी फंस गए। सूचना पर टीएसआई सूर्यमणि यादव एसआई जतन सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाईवे पर खड़े वाहनों को एफसीआई गोदाम के बाहर खाली पड़े एक प्लॉट में लोड ट्रकों की पार्किंग कराई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। टीएसआई ने बताया कि गेहूं लेकर आने वाले सभी ट्रकों को संख्या अधिक होने पर गोदाम के सामने खाली पड़े प्लॉट में पार्किंग कराई जाएगी। इसके लिए सिपाहियों को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें