फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर की बसों से महंगा है गोला की बसों का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर की बसों से महंगा
विज्ञापन

है गोला की बसों का सफर
- लखीमपुर की बसें सीतापुर तक का ले रहीं 52 रुपये, जबकि गोला की बसों में पड़ रहा 55 रुपये किराया
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। अगर आप लखनऊ या फिर सीतापुर जा रहे हैं तो सचेत हो जाएं। क्योंकि सीतापुर और लखनऊ के लिए गोला और लखीमपुर डिपो की बसों का किराया अलग-अलग है। गोला डिपो की बसों से सीतापुर का किराया जहां 55 रुपये पड़ रहा है तो वहीं लखीमपुर डिपो की बसों से सिर्फ 52 रुपये, जबकि गोला डिपो के एआरएम के पास ही लखीमपुर डिपो का भी चार्ज है।
गोला डिपो के अधिकारियों के मनमाने रवैये से यात्रियों को सीतापुर और लखनऊ का किराया लखीमपुर डिपो की बसों के अपेक्षा अधिक देना पड़ रहा है। गोला डिपो के परिचालक सीतापुर का किराया लखीमपुर डिपो की बसों से तीन और लखनऊ के लिए करीब चार रुपये अधिक वसूल रहे हैं। गोला डिपो की बसों के टिकट में लखीमपुर-सीतापुर की दूरी 48 किलोमीटर और किराया 52 रुपये अंकित है, तो वहीं गोला डिपो की बसों में लखीमपुर-सीतापुर की दूरी 52 किलोमीटर और किराया 55 रुपये लिखा है। इससे गोला डिपो की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को सीतापुर तक के लिए तीन और लखनऊ तक के लिए करीब चार रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। गोला डिपो के परिचालकों का कहना है कि टिकट मशीन में जो किराया फीड है उसी के अनुसार यात्रियों से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर और गोला डिपो की बसों से लखनऊ रूट के किराए में हो रहे अंतर की जानकारी नहीं है। न तो किसी यात्री ने शिकायत की और न स्टाफ के लोगों ने ही कुछ बताया। यदि ऐसा कुछ है तो इसे दिखवाया जाएगा।
- आरके श्रीवास्तव, एआरएम गोला और लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें