फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में ठंड का प्रकोप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

नवंबर खत्म होते-होते सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट महसूस की जा रही है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि 21 नवंबर को तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25.2 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों में तापमान में गिरावट का जो सिलसिला जारी है उसका कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है। आधे से ज्यादा नवंबर बीतने के बाद भी अभी तक सुबह शाम ही सर्दी हो रही थी। दिन में लोगों को गर्म कपड़े बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा था। पिछले दो-तीन दिनों में तापमान गिरने के साथ लोगों को गुनगुनी धूप भाने लगी है। अब दिन में गर्म कपड़ों से राहत मिल रही है। बीती रात पाला पड़ने से बृहस्पतिवार सुबह खासी ठंडक थी। बुधवार रात भी ठंड और कोहरे का प्रकोप रहा। रात मेें लोगों की कंपकंपी छूट गई। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों के तापमान का तुलनात्मक तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
20 नवंबर 27.3 12.2 डिग्री सेल्सियस
21 नवंबर 25.2 11.5 डिग्री सेल्सियस
22 नवंबर 25.2 10.5 डिग्री सेल्सियस
23 नवंबर 23.2 09.1 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें