फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय निकाय अध्यक्ष पद की आरक्षण सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रदेश शासन ने निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी है। 20 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। फिलहाल अनंतिम आरक्षण सूची जारी होने से कई उम्मीदवारों को गहरा धक्का लगा है।
विज्ञापन

सूची के मुताबिक लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष सीट महिला के लिए आरक्षित हुई है। अन्य तीन नगर पालिकाएं गोला, मोहम्मदी और पलिया अनारक्षित रहेंगी। बता दें निकाय चुनाव को लेकर कई महीनों से सरगर्मियां चल रही हैं। हालांकि शासन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अध्यक्ष पद की अनंतिम आरक्षण सूची ने कई प्रत्याशियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। हालांकि शासन से जारी सूची पर 20 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद ही आरक्षण की फाइनल सूची जारी होगी।
विज्ञापन


अनंतिम सूची में अध्यक्ष पद की आरक्षण स्थिति
क्रसं स्थान नगर पालिका
1. लखीमपुर महिला
2. गोला अनारक्षित
3. मोहम्मदी अनारक्षित
4. पलिया अनारक्षित

----------------

क्रसं स्थान नगर पंचायत
1. खीरी पिछडा वर्ग महिला
2. धौरहरा महिला
3. सिंगाही भेड़ौरा-अनारक्षित
4. बरवर अनारक्षित
5. ओयल अनारक्षित
ढकवा
4. मैलानी अनुसूचित जाति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें