फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर तहसील बनी ऑल ओवर चैंपियन

विज्ञापन
लखीमपुर तहसील बनी ऑल ओवर चैंपियन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

रविवार को लालपुर स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय 69 वीं माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया, जिसमें लखीमपुर तहसील 266 अंक पाकर ऑल ओवर चैंपियन बनी। जबकि 166 अंकों के साथ गोला तहसील दूसरे नंबर पर रही। विजेता टीम केे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि मंगलवार से सीतापुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने की जिम्मेदारी अब उन पर हैं। मुख्य अतिथि ने ऑल ओवर चैंपियन रही लखीमपुर टीम को शील्ड व अन्य सभी को ट्रैक सूट, मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता, उमाकांत मिश्रा, अनुज कुमार, राजेश मिश्रा, क्षमा टंडन, खेल शिक्षक प्रगट सिंह, श्याममूर्ति शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये बने मैदान के धुरंधर
ऊंची कूद में लखीमपुर की साक्षी प्रथम, मोहम्मदी की सोनी द्वितीय व लखीमपुर की काजल राज तृतीय रहीं। चक्का फेंक में पलिया की रश्मि राज प्रथम, लखीमपुर की विभा सिंह द्वितीय व गोला की रोशनी वर्मा तृतीय रहीं। गोला फेंक में गोला की शिप्रा प्रथम, लखीमपुर की अर्चिता द्वितीय व काजल राज तृतीय रहीं।
सब जूनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में लखीमपुर की अंजली प्रथम और दो, चार व छह सौ मीटर की दौड़ मेें गोला की शबनम देवी प्रथम रहीं। लंबी कूद में गोला की वरूषा मंडल प्रथम रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में गोला की खुशनमा बानो व चार सौ मीटर में आरुली सिंह प्रथम रहीं। सीनियर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में गोला के मोहम्मद दानिश, दो सौ मीटर में निघासन के अल्ताफ व चार सौ मीटर में पलिया के मोहम्मद कलीम और आठ, 15 सौ व पांच हजार मीटर की दौड़ में लखीमपुर के अंबरीष कुमार प्रथम रहे। सीनियर बालिका वर्ग की सौ मीटर की दौड़ में लखीमपुर की प्रियंका शर्मा, दो सौ मीटर में गोला की नीती शर्मा, चार सौ मीटर में गोला की दिव्या भारती सहित आठ व 15 सौ मीटर में लखीमपुर की आरजू प्रथम रहीं।
विज्ञापन


...और दे दिए छोटे ट्रैक सूट
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजकों ने जिलाध्यक्ष के हाथों विजेताओं को पुरस्कार में छोटे- छोटे ट्रैक सूट बंटवा दिए। जब खिलाड़ियों ने उन्हें खोलकर देखा तो वह बच्चों की नाप के निकले। इस पर छात्र आक्रोशित हो उठे और वापस करने के लिए मंच की ओर जाने लगे। मामले को भांपते हुए मंच पर मौजूद शिक्षक व आयोजकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रों के पास पहुंचे शिक्षकों ने ट्रैक सूट बदलवाने का आश्वासन देकर उनका गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें