भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए सोमवार की शाम को एक मैरिज हॉल में सुंदरकांड का पाठ कराया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन की संध्या पर लंबी उम्र की कामना के लिए सुंदरकांड का पाठ कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, राहुल मिश्रा, प्रदेश मंत्री अनुप गुप्ता, रामजी दीक्षित, उमेश मिश्रा, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, भाजपा पदाधिकारियों ने सदर चौराहे हनुमान मंदिर पर 68 किलो के लडडू को भोग लगाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान निवर्तमान पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, सुनील बाथम, कुलभूषण सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, बजरंग शर्मा, अनुपम अवस्थी, आशू मिश्रा, अभिषेक रमन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
खीरी टाउन। अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने कहा कि हमें मोदी के व्यक्तित्व से शिक्षा लेकर ईमानदारी से जनता की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान रामबहादुर, निरंकार शरण मिश्रा, राकेश वर्मा, रोहित अवस्थी, मोहित, राघवेंद्र शंख व अरविंद शर्मा मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। भाजपाइयों ने सदर चौराहे पर धूमधाम से जन्मदिन मनाते हुए मिष्ठान बांटा और जन्मदिन की बधाइयां दीं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता, विजय माहेश्वरी, विजय शुक्ला, पवन गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, वीरसिंह चौहान, राजेश शुक्ला, जुगुल किशोर मिश्र, अभिषेक बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
दिव्यांग बच्चों के साथ पीएम का जन्मदिन मनाया
लखीमपुर खीरी।
सदर विधायक ने सोमवार को गोद लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय रमुआपुर सत्ती में दृष्टि बाधित बच्चों के साथ पौधरोपण कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी मनाया।
सदर विधायक योगेश वर्मा ने स्कूल पहुंचकर वहां पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने छात्रों व शिक्षकों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए सभी को आगे आना चाहिए, क्योंकि स्वच्छता अपनाकर ही बीमारियों से बच सकते हैं। इसके बाद विधायक ने केक काटकर दिव्यांग बच्चों के साथ प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया। इस दौरान बीएसए बुद्घ प्रिय सिंह, विमेलेश वर्मा, शांतुन तिवारी, शुभम मिश्रा, शिवबालक राम वर्मा आदि मौजूद रहे।