गौरीफंटा। अनलॉक के पहले चरण के 17वें दिन भारतीय महानगरों से स्वदेश नेपाल लौटने वाले नेपालियों की भीड़भाड़ कम रही। गौरीफंटा बार्डर से बुधवार को छह सौ नेपाली नागरिक स्वदेश लौटे। वहीं उधर धनगढ़ी-नेपाल में फंसे 239 भारतीय लोगों को लाया गया।
भारत में अनलॉक के 17वें दिन भारतीय महानगरों से रोजाना की भांति गौरीफंटा बार्डर पर नेपालियों की आमद कम दिखाई दी। बुधवार को गौरीफंटा बॉर्डर पर बसों, मिनी बसों और निजी वाहन से पहुंचे नेपालियों की भीड़भाड़ आधी से कम दिखाई दी। बुधवार को शाम चार बजे तक छह सौ नेपाली नागरिक अपने वतन लौटे। धनगढ़ी नेपाल से 239 भारतीय लोगों का भी भारत में आना हुआ। जिन्हें बसों से पलिया के क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया। बार्डर से भेजने के समय गौरीफंटा एसएसबी महिला विंग की एसआई मनीषा, गौरीफंटा कोतवाल रमेशचंद्र यादव, चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट मौजूद रहे। संवाद