फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच दिन से पानी के लिए तरस रहे पांच मोहल्लों के 60 हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते पांच दिन से लगातार शहर के पांच वार्डों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से इन मोहल्लों में पानी का संकट हो गया है। शहर की करीब ढाई लाख की आबादी में 60 हजार लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, बावजूद इसके ईओ और पालिकाध्यक्ष दोनों उदासीन रवैया अपनाए हैं। मोहल्लेवासी सबमर्सिबल और जेटपंप वाले घरों से पानी मांगकर किसी तरह अपना काम चला रहा है।
विज्ञापन

कंपनी बाग स्थित पंप काफी पुराने हो गए हैं, जिसकी वजह से इनमें अक्सर खराबी आती रहती है। इस बार भी करीब पांच दिन पहले पंप में कुछ तकनीकि खराबी आ गई, इस कारण पांच मोहल्ले के लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। यहां बता दें कि कंपनी बाग में नगर पालिका के तीन बड़े पानी के पंप और टंकियों से शहर के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति दी जाती है। मौजूदा समय में मोहल्ला हाथीपुर कोठार, अर्जुनपुरवा, हाथीपुर उत्तरी, मिश्राना, दुर्बल आश्रम में पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी है। इन मोहल्लों की करीब 60 हजार आबादी इससे प्रभावित है।

पांच मोहल्लों में सौ से ज्यादा सरकारी हैंडपंप, लेकिन शुद्ध पानी कहीं नहीं
बता दें कि हाथीपुर कोठार, अर्जुनपुरवा, हाथीपुर उत्तरी, मिश्राना, दुर्बल आश्रम में मिलाकर में करीब 100 से ज्यादा सरकारी हैंडपंप लगे हैं। बावजूद इसके इन नलों से शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं कई नल खराब और रिबोर होने की हालत में पहुंच गए हैं। हालत यह है कि कई नलाें से पीला पानी निकल रहा है, जोकि पीने योग्य नहीं है। ऐसे नलों को सही कराने के लिए कई बार मोहल्ले के लोगों ने शिकायतें की, लेकिन अब तक नलों को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन


खराब पंप को ठीक कराया जा रहा है। पंप काफी पुराना हो चुका है इसी के चलते कई बार दिक्कतें आ जाती हैं। हालांकि कर्मचारी काम पर लगे हैं। उम्मीद है शाम नहीं तो सुबह में पानी की आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। - इरा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें