16448 शिक्षकों की भर्ती का मामला
बागपत, हापुड़ और जालौन के अभ्यर्थी हुए शामिल
16,448 शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले में 584 सीटों के लिए बुधवार को काउंसिलिंग समाप्त हो गई। पहले दिन पुरुष और विकलांग अभ्यर्थी बुलाए गए, जिसमें 173 शामिल हुए। जबकि दूसरे दिन बुधवार को 201 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है। इस प्रकार 374 अभ्यर्थियों ने दो दिनों में काउंसलिंग कराई हैै, जिनकी चयन सूची 24 अगस्त से पहले एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में काउंसिलिंग के लिए बुधवार को बनाए गए पांच काउंटर पर 584 के सापेक्ष 374 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। इस लिहाज से 210 पदों के लिए 24 अगस्त को काउंसिलिंग कराई जा सकती है। बीएसए संजय शुक्ला के निर्देशन में बीईओ मुख्यालय सुरेश पाल की देखरेख में लखीमपुर के अलावा बागपत, हापुड़ और जालौन के अभ्यर्थी शामिल हुए। बीईओ मुख्यालय ने बताया कि तीनों जिलों में पद शून्य होने के चलते वहां के अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। इस मौके पर बीईओ ओंकार पाल सिंह, बीईओ राजेश सिंह, बीईओ रामजनक वर्मा, बीईओ रमेश पंकज, बीईओ सुनील कुमार मौजूद रहे।