फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धोखाधड़ी कर 5.75 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला छाउछ निवासी विजय सिंह पटेल ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर सीतापुर जिले के रेउसा थाने के सेवता निवासी चार आरोपियों पर 5.70 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसके और सीतापुर जिले के सेवता निवासी अब्दुल हसीब, अब्दुल हमीद, अब्दुल हलीम व मुन्ना में काफी अच्छे संबंध थे। आरोपियों ने बायो डीजल पंप लगाने का ठेका लिया और मुनाफा देने की बात कहकर उसे भी शामिल कर लिया। आरोपियों ने उससे 3.95 लाख रुपये का एक टैंक मंगवाया।
बाद में निर्माण के नाम पर 1.80 लाख रुपये लिए। काम पूरा हो जाने के बाद जब उसने हिसाब की बात कही तो टालमटोल करने लगे। 19 सितंबर को लखीमपुर आते समय उसे रास्ते में आरोपियों से मुलाकात हो गई तो उसने अपने रुपये मांगे। आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सदर कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें