फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में 526 रोहिंग्या, सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

Sat, 08 Aug 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा बॉर्डर पर गाड़ी की चेकिंग करता एसएसबी जवान। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा/धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में रोहिंग्या शरणार्थियों की मौजूदगी के खुलासे और हालिया आंदोलन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, काठमांडो में 526 रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं। इनमें 162 पुरुष, 148 महिलाएं और 216 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता और पुलिस महानिरीक्षक अवि नारायण काफ्ले ने पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी।
उनके अनुसार, म्यांमार से विस्थापित ये रोहिंग्या काठमांडो के कपन और ललितपुर के सुनाकोठी क्षेत्र में बसे हैं।
नेपाल पुलिस ने रोहिंग्याओं की अवैध घुसपैठ को लेकर सीमा नाकाओं पर कड़ाई बरतने के निर्देश दिए हैं।
सीमावर्ती जिलों में भी रोहिंग्या शरणार्थियों के मिलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। भारत-नेपाल की 1800 किलोमीटर लंबी खुली सीमा के कारण घुसपैठ रोकना चुनौतीपूर्ण बताया गया है। इस सीमा से प्रति वर्ष करोड़ों रुपये की तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी होने की बात भी कही गई है।
रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने के लिए पहचान पत्र सहित नए नियम लागू किए जा रहे हैं। कुछ माह पूर्व पुलिस महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की ने भी रोहिंग्या समेत अन्य शरणार्थियों की घुसपैठ का उल्लेख किया था।
विज्ञापन

n मोहाना नदी घाट और जंगल में बढ़ी गश्तः सहायक कमांडेंट ने बताया कि खुली सीमा के कारण जवान मोहाना नदी घाट और जंगल क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और गश्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां खतरे की कोई आशंका नहीं है और एसएसबी पूरी तरह सतर्क है।

गौरीफंटा बॉर्डर पर गाड़ी की चेकिंग करता एसएसबी जवान। संवाद

गौरीफंटा बॉर्डर पर गाड़ी की चेकिंग करता एसएसबी जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें