जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंजा निवासी एक युवती ने कमरे के कुंडे से फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृत युवती के घर वालों का कहना है कि पड़ोसी से हुए झगड़े के बाद से पुत्री काफी परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव कंजा निवासी सियाराम ने बताया कि रविवार को वह और परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। घर पर पुत्री सोने श्री (18) अकेली थी। इसी बीच पुत्री ने घर के अंदर छत के कुंडे से लटकर आत्महत्या कर ली। जब वह लोग खेत से घर वापस लौटे तो इसकी जानकारी हुई। मृतका के पिता का कहना है कि छह फरवरी को उसके और पड़ोसी के परिवार के बीच झगड़ा हो गया था, जिसकी रिपोर्ट दूसरे पक्ष ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। आशंका है कि इसी तनाव के चलते उसकी पुत्री परेशान रहती थी। इसी तनाव में आकर पुत्री ने आत्महत्या कर ली है।