जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली अंतर्गत मोहम्मदी-जंगबहादुरगंज मार्ग पर ग्राम नेवादा के निकट बिजली के पोल से टकराने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार ने हेल्मेट नही पहन रखा था। जिला शाहजहांपुर कोतवाली सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम फिरोजपुर निवासी 23 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र बालादीन गुरुवार को शाम लगभग साढ़े सात बजे बाइक से अपने परिचित से मिलने ग्राम गोकन जा रहा था। ग्राम नेवादा के निकट मुकेश की तेजगति बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घायल को पसगवां सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। ब्यूरो