फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से 219 जोड़ों का हुआ विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को 251 जोड़ों की शादी कराई गईं, जिसमें सभी जोड़े लखीमपुर और नकहा ब्लाक के थे। 219 जोड़ों का मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से विवाह कराया गया, जबकि 32 मुस्लिम जोड़ों का कलमा पढ़कर निकाह कराया गया। गायत्री परिवार के आचार्यों ने वर-वधू के सात फेरे कराकर वचनों की शपथ दिलाई। प्रमुख सचिव और नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा भी डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और सीडीओ रवि रंजन के साथ कुछ देर के लिए विवाह स्थल पहुंचे।
विज्ञापन

राजापुर मंडी समिति के शेड नंबर पांच और छह में विवाह की तैयारियां की गई, जिसका शुभारंभ सांसद अजय मिश्र टेनी और सदर विधायक योगेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विवाह कार्यक्रम का संचालन और वैदिक विधि विधान से पूजन आदि गायत्री परिवार के आचार्यों ने किया। लखीमपुर और नकहा ब्लाक से आए जोड़ों को अलग-अलग वेदियों के समक्ष बैठाकर विवाह कराया गया, जिसके लिए पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। वर-वधू पक्ष से पांच-पांच लोग शादी में शामिल हुए। गायत्री परिवार ने प्रत्येक वेदी पर विधि विधान से विवाह संपन्न कराने के लिए एक-एक सदस्य की ड्यूटी लगाई, जबकि व्यवस्था सुचारू करने के लिए बीडीओ संतोष कुमार सिंह ने ग्राम सचिवों समेत अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। विवाह के बीच में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रधानों और बीडीसी ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। विवाह संपन्न होने के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार और प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष विभा सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष वर्मा, प्रतिभा सिंह, दुर्गेश नंदिनी, वंदना मिश्रा, नेहा पांडेय, प्रिया वर्मा, शालिनी शर्मा, निधि गुप्ता, सीमा मिश्रा आदि शामिल हुए।

उपहार में इनका रहा सहयोग
विवाह करने वाले जोड़े में से लड़की को 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और 10 हजार रुपये पायल-बिछिया आदि खरीदने के लिए सरकार की ओर से दिए गए। इसके अलावा सदर विधायक योगेश वर्मा ने कैशरोल, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार ने रजाई, हरगांव और संपूर्णानगर मिल की ओर से पंखा, सदर ब्लाक की प्रमुख रूबी वर्मा ने वाटर जार, नकहा प्रमुख पवन गुप्ता ने गद्दा, मूसाराम एंड संस और जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह ने पैंट-शर्ट, आकांक्षा समिति ने साडिय़ां, प्लाईवुड यूनियन ने बर्तन, सुदामा स्वीट्स ने घड़ियां, वन विभाग की ओर से आम के पेड़, स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई पहल किट उपहार स्वरूप वितरित की गई।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने भी देखी व्यवस्थाएं
जिले के दौरे पर आए प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद सीधे विवाह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने काउंटर पर जाकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। परिसर में घूमने के बाद उन्होंने खाने-पीने की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें